फोटो गैलरी

Hindi Newsतापस मित्र फिर बने बंगाल क्लब के अध्यक्ष

तापस मित्र फिर बने बंगाल क्लब के अध्यक्ष

तापस मित्र और राजा चौधरी बंगाल क्लब के सत्र 2016-18 के लिए फिर से क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव चुने गए हैं। बंगाल क्लब साकची में 25 निर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार रात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन...

तापस मित्र फिर बने बंगाल क्लब के अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

तापस मित्र और राजा चौधरी बंगाल क्लब के सत्र 2016-18 के लिए फिर से क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव चुने गए हैं। बंगाल क्लब साकची में 25 निर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार रात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

छह सदस्यों को कमेटी में को-ऑप्ट किया गया। इसके अलावा देवदास विश्वास नये उपाध्यक्ष बनाये गए। 13 नवंबर को 25 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन 374 वोटरों ने किया था।

नई कमेटी इस प्रकार है

अध्यक्ष : तापस मित्र, उपाध्यक्ष : नारायण पाल, उत्तम भट्टाचार्य, देवदास विश्वास, महासचिव : राजा चौधरी, कोषाध्यक्ष : सौम्य सेन, संयुक्त सचिव : देवाशीष घोष, सत्यदेव सिकदर, सहायक सचिव : इंद्रनील घोषाल। सहाय सचिव : वीरेंद्र कुमार घोष (इनडोर), समीर कुमार राय (जिम), शांतनु हाजरा (ड्रामा), नीलाद्री सिंह (चिल्ड्रेन), सैबाल हाजरा (आर्ट गैलरी), अमरनाथ मुखर्जी (लाइब्रेरी)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें