फोटो गैलरी

Hindi Newsबारातियों से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

बारातियों से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

सुन्दरनगर टीआरएफ कॉलोनी से रविवार शाम रांची जा रही बारातियों से भरी इनोवा बुंडू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दूल्हे के पांच वर्षीय भांजे की मौत हो गई। बारात रेलवे के रिटायर लोको चालक जय सिंह...

बारातियों से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 May 2017 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सुन्दरनगर टीआरएफ कॉलोनी से रविवार शाम रांची जा रही बारातियों से भरी इनोवा बुंडू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दूल्हे के पांच वर्षीय भांजे की मौत हो गई।

बारात रेलवे के रिटायर लोको चालक जय सिंह के बेटे लखबीर सिंह की थी। उस कार पर दूल्हे के अलावा उनके जीजा, फुफेरी बहन रूबी अपने पांच साल के बच्चे के साथ सवार थे। दुर्घटना में दूल्हे को आंशिक चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल दूल्हे की बहन रूबी को रांची स्थित मेडिका में भर्ती किया गया है। बुंडू में ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसने बाएं से गाड़ी में धक्का मार दिया, जिसके चलते दुर्घटना घटी।

लड़का के पिता जय सिंह अपने परिवार में हुई मौत पर विवाह स्थगित करने की बात कर रहे थे, लेकिन अपने संबंधी और लड़की वाले की विनती पर उन्होंने बेटे लखबीर को सिंदूर दान के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी अस्पताल में जमे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें