सरायकेला के कोपे गांव में पेड़ों को बांधा जाएगा रक्षा सूत्र
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोपे गांव में एक हजार पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधेंगे। इसके बाद आम लोगों को पेड़-पौधे से होने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी तथा पौध लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह...
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोपे गांव में एक हजार पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधेंगे। इसके बाद आम लोगों को पेड़-पौधे से होने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी तथा पौध लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को डीएफओ ए एक्का ने अपने कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में लिया। बैठक में तय किया गया कि कोपे गांव में 15 से 25 जनवरी के बीच पेड़ को रक्षा सूत्र से बांधा जाएगा। इस कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पेड़ को रक्षा सूत्र बांध सकें और संकल्प लें कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा और पौधरोपण करेंगे। बैठक में डीएफओ ने कहा कि वन विभाग ने निर्णय लिया है कि जिले में जो ग्राम प्रबंधन एवं सुरक्षा समिति बेहतर कार्य करेंगी, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वन विभाग समिति के कार्यों का मूल्यांकन कर चयन करेगा। डीएफओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की तैयारी में अभी से जुट जाएं। बैठक में सरायकेला के रेंजर सुरेश प्रसाद, गम्हरिया के फारेस्टर दिलीप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।