फोटो गैलरी

Hindi Newsपेंशनधारियों को 28 फरवरी तक बनाना होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनधारियों को 28 फरवरी तक बनाना होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनधारी 28 फरवरी तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा लें। अन्यथा बाद में पेंशन मिलने में दिक्कत होगी। भविष्य निधि जमशेदपुर के नए आयुक्त अशोक कुमार ने गुरुवार को मानगो कार्यालय में प्रेसवार्ता कर...

पेंशनधारियों को 28 फरवरी तक बनाना होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Jan 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पेंशनधारी 28 फरवरी तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा लें। अन्यथा बाद में पेंशन मिलने में दिक्कत होगी। भविष्य निधि जमशेदपुर के नए आयुक्त अशोक कुमार ने गुरुवार को मानगो कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेंशधारियों की सुविधा में ही आधार नंबरयुक्त डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का समय बढ़ाया गया। पहले दिसंबर तक लोगों को कागजी कार्रवाई से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने होते थे। मानगो के पीएफ कार्यालय के कर्मचारी भी पेंशधारियों को ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना रहे हैं। सरकार व मंत्रालय द्वारा तय समय में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने वाले को परेशानी होगी।

नियोक्ता करे घोषणा व जमा करे अंश : आयुक्त के अनुसार भविष्य निधि के नए प्रावधान में नियोक्ताओं को सुविधा दी गई है। नियोक्ता छूटे सदस्यों की घोषणा कर सकते हैं। इससे कोई जुर्माना नहीं लगेगा। बस घोषणा करने के 15 दिनों में एक रुपये टोकन राशि के साथ सदस्यों का अंश विभाग में जमा कर सकते हैं।

जमशेदपुर में होंगे सभी काम : पीएफ से जुड़ा हर काम जमशेदपुर में ही होगा। कर्मचारियों एवं नियोक्ता को मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि जमशेदपुर के कार्यालय को क्षेत्रीय कार्यालय का दर्जा सरकार से मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें