फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं और बच्चों के लिए कौशिकी नृत्य जरूरी

महिलाओं और बच्चों के लिए कौशिकी नृत्य जरूरी

रिनासा यूनिवर्सल क्लब की ओर से डिमना रोड के विजया ग्रीन अर्थ के सामुदायिक भवन में रविवार की शाम साढ़े छह बजे से कौशिकी नृत्य पर सेमिनार किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि कौशिकी...

महिलाओं और बच्चों के लिए कौशिकी नृत्य जरूरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रिनासा यूनिवर्सल क्लब की ओर से डिमना रोड के विजया ग्रीन अर्थ के सामुदायिक भवन में रविवार की शाम साढ़े छह बजे से कौशिकी नृत्य पर सेमिनार किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि कौशिकी नृत्य मनुष्य के जीवन में परिवर्तन ला देती है। पुरुष, महिलाओं और बच्चों को कौशिकी नृत्य जरूर करना चाहिए। इससे शारीरीक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ होता है।

तनाव व भागदौड़ की जिंदगी में अभ्यास जरूरी : तनाव एवं भागदौड़ की जिंदगी में ऐसे व्यायाम जरूरी हैं, जिनके नियमित अभ्यास से शारीरीक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है। वर्तमान युग में आवश्यकता को ध्यान में रखकर आनंदमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने इसे दिया है।

कौशिकी नृत्य से लाभ : मेरूदंड को लचीला बनाए रखने के साथ शरीर के विभिन्न अंगों के बात रोग दूर करता है। ग्रन्थिरस क्षरण नियमित करता है, जिससे स्वास्थ्य के साथ व्यवहार प्रणाली में सुधार आता है। शरीर के अंगों पर नियंत्रण बढ़ाता है। मोटापा एवं कृशता दोनों को सुधारने में सहायक है। स्नान दुर्बालता, भय, नैराश्य व अनिद्रा संबंधी गड़बड़ी को दूर करता है। चमड़े पर पड़ी झुरिया को हटा कर सौदर्य वृद्धि में सहायता करता है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीबार मास्टर, डॉ. नागेन्द्र सिंह, अधिवक्ता गिरिजा शंकर जायसवाल, मदन प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें