फोटो गैलरी

Hindi Newsअभियान चलाकर स्मृति संस्थान से जोड़ेंगे

अभियान चलाकर स्मृति संस्थान से जोड़ेंगे

बारीडीह बस्ती स्थित हरि मैदान में नरेश मोहन स्मृति संस्थान की बैठक शुक्रवार की शाम पांच बजे हुई। संस्थान को सक्रिय करने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जुड़ने का आह्वान किया गया।महीने में दो दिन चलेगा...

अभियान चलाकर स्मृति संस्थान से जोड़ेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बारीडीह बस्ती स्थित हरि मैदान में नरेश मोहन स्मृति संस्थान की बैठक शुक्रवार की शाम पांच बजे हुई। संस्थान को सक्रिय करने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जुड़ने का आह्वान किया गया।

महीने में दो दिन चलेगा अभियान : संस्थान के संस्थापक महासचिव वरुण कुमार ने कहा कि संगठन को लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। अप्रैल से ही महीने में दो दिन बस्तियों में प्रवास कर वहां शिक्षा पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र सिंह ने किया।

नई टीम का होगा गठन : इसके साथ ही एक नई टीम का गठन को भी आवश्यक बताया। अभिवावक स्वरूप सदस्यों का भी मार्गदर्शन लिया गया। बैठक में राजीव कुमार, मनमोहन चौधरी, हरेंद्र पांडेय, अमृत लाल शर्मा, मुकेश यादव, संजय पांडे, मुकुट धरी सिंह, भोला प्रसाद शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, अश्विनी शुक्ला, किरण झा, अनिल थापा,हरिशंकर यादव उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें