फोटो गैलरी

Hindi Newsसंस्कृति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

संस्कृति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

संस्कृति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन रविवार को कदमा स्थित समुदाय केंद्र हॉल में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से ज्यादा महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यूडी...

संस्कृति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Mar 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कृति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन रविवार को कदमा स्थित समुदाय केंद्र हॉल में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से ज्यादा महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यूडी अध्यक्ष रांजाबा मिश्रा ने कहा कि परिर्वन के लिए महिलाओं को बोल्ड होना होगा। साथ ही महिलाओं को परिवार के दबाव से बाहर आना चाहिए। कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व पीजी प्रमुख डॉ. निर्मला शुक्ला, डीसीपीओ चेयर पर्सन चंचल कुमारी व सामाजिक कार्यकर्ता अंजली बोस विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टोटा दासगुप्ता, संजक्त चौधरी, कल्पना दलाल, अनीता घोष, अपर्णा रॉय, गौरी चौधरी, रीना विश्वास और टीम की प्रमुख पुतुल, रिंकी, बीना और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें