फोटो गैलरी

Hindi Newsफिरोज को बचाने की कोशिश नहीं करेगी कांग्रेस : बलमुचू

फिरोज को बचाने की कोशिश नहीं करेगी कांग्रेस : बलमुचू

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस फिरोज खान को नहीं बचाएगी। कानून अपना काम करे। प्रशासन कांग्रेस, भाजपा एवं झामुमो में फर्क न करे। कार्रवाई से लोगों का भरोसा...

फिरोज को बचाने की कोशिश नहीं करेगी कांग्रेस : बलमुचू
,नई दिल्ली Wed, 24 May 2017 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस फिरोज खान को नहीं बचाएगी। कानून अपना काम करे। प्रशासन कांग्रेस, भाजपा एवं झामुमो में फर्क न करे। कार्रवाई से लोगों का भरोसा प्रशासन-शासन के प्रति जगता है। वे साकची स्थित एक होटल में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विधायक सुखदेव भगत को पूरी तरह से असफल बताया। कहा कि वे मुद्दे नहीं उठाते हैं, इसलिए उनके बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिसमें सुखदेव भगत का जाना तय है। बलमुचू के अनुसार वे प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। एक महीने में प्रदेश में 21 लोगों की सुनियोजित तरीके से हत्याएं हुई हैं। उन हत्याकांडों में सरकार के लोग शामिल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र झा, विजय यादव, एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह, रेयाजुद्दीन खान, राकेश साहू, सामंत कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें