टाटा मोटर्स नौ पूर्व अस्थायी कर्मचारियों पर मामला दर्ज
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के नौ पूर्व बाई-6(अस्थायी)कर्मचारियों के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथिमिकी दर्ज की गयी है। इन पर आरोप है कि कंपनी में पिता के बदले में मिली नौकरी के दौरान इन लोगों ने मैट्रिक...
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के नौ पूर्व बाई-6(अस्थायी)कर्मचारियों के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथिमिकी दर्ज की गयी है। इन पर आरोप है कि कंपनी में पिता के बदले में मिली नौकरी के दौरान इन लोगों ने मैट्रिक की फर्जी प्रमाणपत्र दिए थे। इसके बाद कंपनी ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया। प्रमाणपत्रों की जांच का जिम्मा टाप्स ग्रुप को दिया गया था। जांच के दौरान सभी लोगों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इन सभी को साल 2008 और 2014 के बीच कंपनी की तरफ से बर्खास्त कर दिया गया था।
इन पर है आरोप : इस मामले में अवतार सिंह (मनीफिट), बीपी नायडू (बिरसानगर), गोरखनाथ शर्मा (सोपोडेरा), रंजन कुमार पांडेय (आकोपुर सीवान), दुरंग राय (जादूगोड़ा), दिलीप देवगम (हितकू, नरवापहाउ़), राजीव कुमार (छोटागोविंदपुर), शंभू सरकार (राहरगोड़ा), विनोद करुवा (बिररसानगर) पर आरोप हैं।