फोटो गैलरी

Hindi Newsचक्रधरपुर में एक लाख रुपये घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

चक्रधरपुर में एक लाख रुपये घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सुबह चक्रधरपुर के जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल को एक लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साई कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी ने कार्यपालक...

चक्रधरपुर में एक लाख रुपये घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Dec 2016 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सुबह चक्रधरपुर के जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल को एक लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

साई कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी ने कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल द्वारा काम के एवज में घूस मांगने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की थी। कंपनी की शिकायत दर्ज करने के बाद ब्यूरो ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर अभियंता को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार सुबह जब शैलेंड मंडल ने पैसे देने के लिए कंपनी के लोगों को देवगांव स्थित अपने कार्यालय में बुलाया तो उनके साथ एसीबी की टीम भी सादे लिबास में गई। जैसे ही अभियंता ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से रुपये लिए, एसीबी की टीम दे उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम का नेतृत्व डीएसपी अमर कुमार पांडेय कर रहे थे। इस टीम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार चौधरी, नोगेन्द्र कुमार मंडल और किशोर पान सोय भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें