फोटो गैलरी

Hindi Newsहिलेरी क्लिंटन के लिए Google से ये कैसे अजीब सवाल पूछ रहे अमेरिकी

हिलेरी क्लिंटन के लिए Google से ये कैसे अजीब सवाल पूछ रहे अमेरिकी

व्हाइट हाउस रेस के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के तौर पर फाइनल हो चुकीं उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को लेकर अमेरिकी जनता के मन में कई तरह के सवाल हैं। कुछ तो इतने अजीबो गरीब हैं कि आपको भी सुनकर आश्चर्य...

हिलेरी क्लिंटन के लिए Google से ये कैसे अजीब सवाल पूछ रहे अमेरिकी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Jun 2016 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

व्हाइट हाउस रेस के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के तौर पर फाइनल हो चुकीं उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को लेकर अमेरिकी जनता के मन में कई तरह के सवाल हैं। कुछ तो इतने अजीबो गरीब हैं कि आपको भी सुनकर आश्चर्य लगेगा। ये खुलासा हुआ है अमेरिकी जनता द्वारा हाल में google पर हिलेरी को लेकर किए गए सर्च परिणाम के खुलासे से।

गूगल के ट्रेंड डाटा के मुताबिक, जनता हिलेरी के बारे में गूगल पर सर्च कर रही है कि फेमस अमेरिकी टीवी शो Saturday Night Live में वह किस एक्टर के साथ आने वाली हैं। दूसरा अजीबो गरीब सवाल जो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है वह है, रिपब्लिकन उम्मीद डोनाल्ड ट्रंप आखिर हिलेरी को क्या कहकर बुलाते होंगे। 
इसके अलावा अमेरिका की जनता हिलेरी का वजन भी जानना चाहती है। 

हाल ही में कैलिफोर्निया में भी चुनाव हुए हैं। गूगल के डाटा के मुताबिक वहां की जनता ने हिलेरी के बारे में जो सर्च किया उसमें सबसे टॉप पर रहा कि हिलेरी बेंघाजी स्कैंडल से कैसे निपटेंगी। क्या बर्नी सैंडर्स हिलेरी को सपोर्ट करेंगे। हिलेरी की उम्र क्या है। इसके अलावा जनता ने ये भी सर्च किया कि आखिर हिलेरी को व्हाइट हाउस रेस क्यों नहीं जीतना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें