फोटो गैलरी

Hindi Newsतूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

पिरामिड मिस्र से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो हमेशा से हैरान करती आई हैं। मिस्र दुनिया की सबसे पुरानी इंसानी बस्तियों में से एक है। मिस्रवासियों के बनाए पिरामिड पूरी दुनिया के लिए आज भी हैर

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Nov 2016 06:10 PM

पिरामिड

मिस्र से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो हमेशा से हैरान करती आई हैं। मिस्र दुनिया की सबसे पुरानी इंसानी बस्तियों में से एक है। मिस्रवासियों के बनाए पिरामिड पूरी दुनिया के लिए आज भी हैरानी का सबब हैं। माना जाता है कि पिरामिड वहां के राजाओं के शवों को दफनाने के लिए बनाए गए थे। उनके शवों के साथ खाने-पीने का सामान, कपड़े, गहने, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर और कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था। गीजा का पिरामिड बेहद विशाल है और लंबे वक्त तक यह मानव निर्मित सबसे ऊंची संरचना रहा। कई पिरामिडों को देख कर भरोसा ही नहीं होता कि उन्हें किसी इंसान ने बनाया है। अगली स्लाइड में जानिए ममी के बारे में।

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें1 / 5

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

ममी

पिरामिडों में लाशों को रखने से पहले उन्हें ममी में तब्दील किया जाता था और फिर उन्हें पिरामिड में दफना दिया जाता था। प्राचीन मिस्र के लोगों का पुनर्जन्म में विश्वास था और वे मानते थे कि मृत व्यक्ति के शरीर को संभालकर रखा जाना चाहिए ताकि अगले जन्म में वो उस शरीर को पा सके। शरीर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को बाहर निकाल दिया जाता था, यहां तक कि दिमाग को भी। हालांकि दिल को नहीं निकाला जाता था। शरीर से नमी को खत्म कर दिया जाता था और फिर सूती कपड़े की पट्टियों को शव पर लपेट दिया जाता था। इस प्रक्रिया में कई किस्म के तेल और मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता था।

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें2 / 5

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

तूतेनखामेन

मिस्र के सबसे चर्चित राजा तूतेनखामेन का जिक्र का न हो तो कहानी अधूरी लगती है। कहा जाता है कि 19 साल की उम्र में ही तूतेनखामेन की मौत हो गई थी। अभी तक दुनिया के चुनिंदा लोगों ने ही इस फराओ का असली चेहरा देखा है। एक ब्रिटिश खोजकर्ता ने इस ममी को ढूंढा था और इसके साथ ही मिला था वो खजाना जो किसी की भी आखें चौंधियाने के लिए काफी था। एक एक्स-रे से पता चला कि उसकी खोपड़ी में हड्डी का टुकड़ा धंसा हुआ था जिससे कयास लगाए गए कि संभवत: तूतेनखामेन की हत्या की गई थी।

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें3 / 5

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

क्लियोपैट्रा

मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा के बारे में कहा जाता है कि उसने कोबरा से खुद को कटवा कर अपनी जान दे दी थी। कहा जाता है कि वो दुनिया की सबसे अमीर और सबसे खूबसूरत महिला थीं। वह दुनिया के तीन ताकतवर पुरुषों की प्रतिद्वंद्वी थी- सीजर, मार्क एंटोन और ऑक्टेवियन। सीजर ने उन्हें मिस्र की रानी बनने में मदद की थी। उन दोनों का एक बेटा भी था। कहते हैं कि सीजर की मौत के 14 साल बाद जब ऑक्टेवियन की सेना ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने अपनी जान दे दी।

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें4 / 5

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें

बहुत से हैं राज

मिस्र की सभ्यता बहुत पुरानी है और इसे दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में गिना जाता है। यहां के लोग मूर्तिपूजा करते थे और साथ ही सूरज, चांद, नील नदी आदि की भी पूजा करते थे। मिस्र के खजाने और रहस्यों को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। कई लोग तो ये भी करते हैं कि मिस्रवासियों का संपर्क एलियन्स से भी था। सच क्या है नहीं पता लेकिन इतना तय है कि कई रहस्य अभी तक नहीं सुलझ पाए हैं।

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें5 / 5

तूतेनखामेन और क्लियोपैट्रा की कहानी ही नहीं ममी का सच भी जानें