फोटो गैलरी

Hindi Newsतीन अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे

तीन अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे

नासा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तीन सदस्यों का एक चालक दल कजाखिस्तान में सुरक्षित उतर चुका है। नासा के केल लिंडग्रेन, रूस के ओलेग कोनोनेंको और जापान के किमिया यूई अंतरिक्ष में 141 दिन...

तीन अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे
एजेंसीFri, 11 Dec 2015 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नासा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तीन सदस्यों का एक चालक दल कजाखिस्तान में सुरक्षित उतर चुका है। नासा के केल लिंडग्रेन, रूस के ओलेग कोनोनेंको और जापान के किमिया यूई अंतरिक्ष में 141 दिन गुजारने के बाद आज अपने सोयूज टीएमए-17एम अंतरिक्षयान से पृथ्वी पर पहुंचे।

कोनोनेंको ने रूसी मिशन नियंत्रण को इस बात की सूचना दी कि चालक दल के सदस्य अच्छा महसूस कर रहे हैं। एक्सपीडिशन 46 के कमांडर नासा के स्कॉट केली अपने चालक दल के अन्य सदस्यों रॉस्कोमॉस के मिखाइल कोर्नीएंको और सेर्गेई वोल्कोव के साथ अब भी स्टेशन में हैं। तीन नये सदस्य मंगलवार को उनके साथ जुड़ेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें