फोटो गैलरी

Hindi Newsआतंक के खिलाफ भारत-चीन साथ, संयुक्त सैन्य अभियान शुरु

आतंक के खिलाफ भारत-चीन साथ, संयुक्त सैन्य अभियान शुरु

आतंकवाद की समस्या से निबटने के लिए साझा प्रयासों की प्रतिबद्धता पर अमल करते हुए भारत और चीन की सेना ने सोमवार से चीन के कर्नंमग शहर में अपना पांचवां सालाना आतंकवाद निरोधक सैन्य अभ्यास शुरू कर...

आतंक के खिलाफ भारत-चीन साथ, संयुक्त सैन्य अभियान शुरु
एजेंसीMon, 12 Oct 2015 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

आतंकवाद की समस्या से निबटने के लिए साझा प्रयासों की प्रतिबद्धता पर अमल करते हुए भारत और चीन की सेना ने सोमवार से चीन के कर्नंमग शहर में अपना पांचवां सालाना आतंकवाद निरोधक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया।

दस दिनों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अपने अभियानों में मिली सफलता के अनुभव साझा करेंगे। भारत की ओर से इस संयुक्त अभ्यास में पहली बार सेना की नागा रेजीमेंट के सैनिक शामिल हुए हैं। सेना की  ईस्टर्न कमांड की नागा रेजीमेंट की दूसरी बटालियन के 175 जवानों का एक दल अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के आईएल-76 विमान के जरिए रविवार को कर्नंमग पहुंचा।

चीन में भारतीय दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्षों ने इस संयुक्त अभ्यास के लिए समान संख्या में सैन्यबल भेजे हैं। यह अभ्यास 22 अक्टूबर को समाप्त होगा। दोनों पक्षों के जवान गहन संयुक्त अभ्यास करेंगे। इसके दौरान एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें