फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल मना रहा अपना 17वां बर्थ डे

गूगल मना रहा अपना 17वां बर्थ डे

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 17वां बर्थ डे मना रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक खास डूडल भी बनाया है। अपने इस खास डूडल में गूगल ने एक पुराना कम्प्यूटर, बिल्डिंग ब्लॉक्स से बना...

गूगल मना रहा अपना 17वां बर्थ डे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Sep 2015 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 17वां बर्थ डे मना रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक खास डूडल भी बनाया है।

अपने इस खास डूडल में गूगल ने एक पुराना कम्प्यूटर, बिल्डिंग ब्लॉक्स से बना सर्वर और एक लैंप बनाया है।

गौरतलब है कि गूगल ने 2005 में 27 सितंबर को आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन मनाने की घोषणा की। इसके बाद अपने जन्मदिन पर वह हर साल खास डूडल बनाता है। गूगल खास मौकों पर भी डूडल बनाकर सेलिब्रेट करता है।

गूगल अपने गैजेट्स और इंटरनेट सर्विसेज के लिए काफी लोकप्रिय है। इसके ऑफिसों के वर्किंग कल्चर काफी चर्चा में रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें