फोटो गैलरी

Hindi Newsइश्क की एक अनोखी दास्तां, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

इश्क की एक अनोखी दास्तां, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

इश्क की ये दास्तां आपने पहले भी सुनी होगी, कई फिल्मों में देखी भी होगी, लेकिन सोशल मीडिया में इन दिनों ये कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही है। कहानी कुछ यूं है...। एक लड़का एक लड़की को बहुत प्यार करता...

इश्क की एक अनोखी दास्तां, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Aug 2015 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

इश्क की ये दास्तां आपने पहले भी सुनी होगी, कई फिल्मों में देखी भी होगी, लेकिन सोशल मीडिया में इन दिनों ये कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही है। कहानी कुछ यूं है...।

एक लड़का एक लड़की को बहुत प्यार करता था। जब लड़के ने लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने उसे दुत्कारते हुए कहा कि जितना आप एक माह में कमाते हैं, उससे कहीं अधिक मैं सात दिन में में खर्च कर देती हूं। इसलिए हम दोनों का कोई मेल नहीं है। पर हां, अगर तुम पैसे कमाकर मेरे परिवार के बराबर की स्थिति में आ जाओगे, तो मैं तुमसे शादी कर सकती हूं।

संयोग से 10 साल बाद वो दोनों एक शॉपिंग मॉल में मिलते है। लड़की की शादी हो चुकी होती है। बातों ही बातों में लड़की अपने पति की तारीफ करते हुए कहती है कि वो आज एक बहुत बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी तन्ख्वाह एक लाख रुपए प्रति माह से भी अधिक है। लड़की ने आगे कहा कि मेरा पति बहुत होशियार है।

थोड़ी देर में लड़की का पति उसे लेने आया तो उसकी नजर उस लड़के पर पड़ी। लड़के को देखते ही पति ने कहा- सर, आप यहां? उसने अपनी पत्नी से मिलाते हुए कहा कि इनसे मिलिए, ये मेरी कंपनी के बॉस है। इनका एक साल का 500 करोड़ का टर्नओवर है। सर एक लड़की को चाहते हैं, इसलिए आज तक सर ने शादी नहीं की।

इसके बाद लड़की के पति का बॉस वहां से चला जाता है। उसके जाने के बाद लड़की का पति उससे कहता है कि वो लड़की कितनी खुशकिस्मत होगी, जिसकी वजह से मेरे बॉस ने अब तक शादी नहीं की। इस लव स्टोरी को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं, ताकि इस स्टोरी से प्रेम भरे संदेश भी लोगों से साझे हो सके। इस आर्टिकल को शेयर करने के साथ ही लोग प्रेम भरे संदेश भी साझे कर रहे हैं। इसमें संदेश दिया जा रहा है कि प्यार को समझें और उसे महत्व दें। उसे न तोले, क्योंकि प्यार अनमोल है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें