फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका राष्ट्रपति चुनावः हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर हुई आधी

अमेरिका राष्ट्रपति चुनावः हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर हुई आधी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बढ़त आधी हो गई है। एक नये सर्वेक्षण से जानकारी मिली है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद...

अमेरिका राष्ट्रपति चुनावः हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर हुई आधी
एजेंसीSat, 03 Sep 2016 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बढ़त आधी हो गई है। एक नये सर्वेक्षण से जानकारी मिली है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर हिलेरी को मिली बढ़त पिछले एक महीने में घटकर आधी हो गयी है। हालांकि दूसरे सर्वेक्षणों में 68 साल की नेता ने कुछ प्रमुख राज्यों में बढ़त बनायी हुई है।

सीएनएन ने कल अपने सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए बताया कि 9 से 30 अगस्त के बीच देश भर में किए गए टेलीफोन कॉल सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी के समर्थन की बात कही जबकि ट्रम्प के लिए 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया। इसमें कहा गया कि चुनाव प्रचार का मौसम शुरू होने से पहले हिलेरी के लिए पांच अंक की बढ़त एक अच्छी शुरूआत है।

लेकिन इस महीने के शुरूआत में किए गए इसी तरह के एक दूसरे सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता को दस अंकों की बढ़त हासिल थी। ट्रम्प को 39 जबकि हिलेरी को 49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया था।
 सभी प्रमुख सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले संगठन रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार ट्रम्प पर हिलेरी की बढ़त में औसतन 4.1 प्रतिशत अंकों की कमी आयी है। लेकिन कुछ प्रमुख राज्यों में हिलेरी को रियल इस्टेट कंपनी के मालिक ट्रम्प पर अच्छी खासी बढ़त मिली हुई है।

न्यू हैंपशायर में हिलेरी को 11 प्रतिशत अंकों की बढ़त मिली हुई है जबकि वर्जीनिया में यह बढ़त केवल एक अंक की है। लेकिन आयोवा में हिलेरी को 70 साल के उनके प्रतिद्वंद्वी पर पांच प्रतिशत अंक की बढ़त हासिल है।
 रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार हिलेरी अब भी अधिकतर राज्यों में ट्रम्प पर बढ़त बनाए हुई हैं।
 इन राज्यों में फ्लोरिडा, पेन्सिलवेनिया, ओहायो, नेवादा, न्यू हैंपशायर, नॉर्थ कैरोलाइना, मिशीगन, विस्कोन्सिन, कोलोराडो, वर्जीनिया और जॉर्जिया शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः विदेश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें