फोटो गैलरी

Hindi NewsPhotos: जींस, फोटोग्राफी सब है बैन, ये है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश

Photos: जींस, फोटोग्राफी सब है बैन, ये है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश

नॉर्थ कोरिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां बिना इजाज़त फोटो खींचना भी प्रतिबंधित है। इस देश में प्रेस पर प्रतिबंध है और काफी छानबीन के बाद ही टूरिस्ट को वीजा इशु किया जाता है। इतने प्रतिबंध के...

Photos: जींस, फोटोग्राफी सब है बैन, ये है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नॉर्थ कोरिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां बिना इजाज़त फोटो खींचना भी प्रतिबंधित है। इस देश में प्रेस पर प्रतिबंध है और काफी छानबीन के बाद ही टूरिस्ट को वीजा इशु किया जाता है। इतने प्रतिबंध के बावजूद भी फोटोग्राफर और पत्रकारों की रुचि इस देश में कम नहीं होती। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ फोटोग्राफ्स वायरल हो रहीं हैं जिन्हें नॉर्थ कोरिया का बताया जा रहा है। 

नॉर्थ कोरिया को दुनिया के सबसे ख़ुफ़िया देशों में से एक माना जाता है। यहां प्रेस सरकार के अधीन है इसलिए नेगेटिव ख़बरों के बाहर की दुनिया में जाने की कोई भी संभावना नहीं है।

नॉर्थ कोरिया अक्सर अपने हथियारों के परीक्षण के लिए ख़बरों में रहता है। हालांकि नॉर्थ कोरिया जा चुके कई टूरिस्ट ने वहां की आर्थिक स्थिति काफी ख़राब बताई है।

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन भी अपने अजीबो-गरीब फैसलों के लिए चर्चा में रहते हैं। हालांकि नॉर्थ कोरिया प्रशासन के मुताबिक देश में सभी लोग पढ़े-लिखे हैं।

नॉर्थ कोरिया में सिर्फ 28 हेयर कट ऐसे हैं जिन्हें सरकार से मंजूरी मिली हुई है। कोई भी नागरिक इनके आलावा किसी भी तरह के बाल नहीं कटवा सकता।

 

कोरियन युद्ध के बाद जन्मे नॉर्थ कोरियन लोगों की हाइट साउथ कोरिया लोगों की हाइट से एवरेज 2 इंच कम हो गयी है। बताया जाता है कि इन युद्ध से नॉर्थ कोरिया की आर्थिक स्थिति काफी ख़राब हो गयी थी और भुखमरी के कारण ऐसा हुआ है। इस देश के एक तिहाई से भी ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार बताए जाते हैं। 

नॉर्थ कोरिया को दुनिया के सबसे भ्रष्ट देश का खिताब भी हासिल है। वो अफगानिस्तान और सोमालिया के साथ दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है। 

नॉर्थ कोरिया में फिलहाल साल 2016 नहीं बल्कि 105 चल रहा है। वो अपने सुप्रीम लीडर किल इल सुंग के जन्मदिन से ही अपना शुरू मानते हैं। इस देश में ब्लू जींस पहनना मना है और चॉको पाई भी कुछ साल पहले बैन कर दी गई है। 

गंभीर अपराधों के लिए यहां अपराधी की तीन पीढ़ियों को सज़ा सुनाई जाती है। इस देश में बिजली का उत्पादन भी नाम मात्र का ही है। सुप्रीम लीडर किम जोंग इल कि मौत के बाद हजारों नॉर्थ कोरियन लोगों को छह महीने जेल की सजा हुई थी क्योंकि वो लोग दुखी नहीं लग रहे थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें