फोटो गैलरी

Hindi Newsउ.कोरिया तानाशाह के सौतेले भाई पर हुआ था खतरनाक केमिकल से हमला

उ.कोरिया तानाशाह के सौतेले भाई पर हुआ था खतरनाक केमिकल से हमला

मलेशियाई पुलिस का दावा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या रसायनिक युद्ध के लिए तैयार किए गए घातक नर्व एजेंट वीएक्स (खतरनाक केमिकल) से की गई। कुआलालंपुर...

उ.कोरिया तानाशाह के सौतेले भाई पर हुआ था खतरनाक केमिकल से हमला
एजेंसीFri, 24 Feb 2017 10:37 AM
ऐप पर पढ़ें

मलेशियाई पुलिस का दावा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या रसायनिक युद्ध के लिए तैयार किए गए घातक नर्व एजेंट वीएक्स (खतरनाक केमिकल) से की गई। कुआलालंपुर हवाईअडडे पर किम जोंग नाम की हत्या के मामले में टॉक्सिकोलॉजी की प्राथमिक रिपोर्ट जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि हत्यारों ने जिस जहर का उपयोग किया था वह गंधरहित, स्वादरहित तथा अत्यंत घातक नर्व एजेंट वीएक्स था।

ऐसे हुआ था हमला

किम जोंग-नाम के चेहरे और आंखों में वीएक्स के अंश पाए गए थे। किम पर 13 फरवरी को किये खतरनाक केमिकल हमले की लीक हुयी सीसीटीवी फुटेज के अंश में दो महिलाएं उनके पास आती हैं जो उनके चेहरे पर कुछ लगा देती हैं। इसके तत्काल बाद किम हवाईअडडा के कर्मचारियों से मदद मांगते नजर आते हैं जो उन्हें एक क्लीनिक ले जाते हैं। 

चेहरे पर मला गया था जहर

मलेशियाई पुलिस ने कहा कि किम जोंग-नाम बेहोश हो गए थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम में दिल की धड़कन रूकने या हृदय संबंधी किसी समस्या से इंकार किया गया है। जांचकतार्ओं की जांच मुख्यत: इस बात पर केंद्रित रही कि किम जोंग नाम के चेहरे पर जहर मला गया था। दक्षिण कोरिया का कहना है कि यह एक लक्षित हत्या थी।

हिरासत में लिए गए संदिग्ध

मलेशियाई जांचकतार्ओं ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है लेकिन वह सात अन्य लोगों से भी पूछताछ करना चाहते हैं। पकड़े गए लोगों में इंडोनेशिया की एक महिला, एक महिला वियतनाम की और उत्तर कोरिया का एक पुरूष शामिल है। 

उ. कोरिया ने मलेशिया पर जताई गहरी नाराजगी 

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने किम जोंग नाम की हत्या के मामले में दस दिन की चुप्पी तोड़ी और गुरूवार को मलेशिया पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुआलालंपुर इस मामले को अनैतिक तरीके से हल कर रहा है और पार्थिव शरीर के साथ राजनीति कर रहा है। प्योंगयांग की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने आरोप लगाया कि हत्या की प्राथमिक जिम्मेदारी मलेशिया की है और वह दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर साजिश कर रहा है।

पार्थिव शरीर न देने पर उ. कोरिया ने की मलेशिया की आलोचना

उत्तर कोरिया ने किम जोंग नाम का पार्थिव शरीर न देने के लिए भी मलेशिया की आलोचना की। उसने कहा कि इस मूर्खतापूर्ण बहाने के चलते पार्थिव शरीर नहीं दिया जा रहा है कि मृतक के परिवार का डीएनए नमूना चाहिए। मृतक का उत्तर कोरिया ने कभी भी किम जोग उन के सौतेले भाई के तौर पर जिक्र नहीं किया और केसीएनए के लंबे ब्यौरे में भी मृतक की पहचान नहीं बताई गई है। इसमें किम जोंग नाम को उत्तर कोरिया का राजनयिक पासपोर्ट धारक एक नागरिक बताया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें