फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जेहाद छेड़ेंगे : सईद

भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जेहाद छेड़ेंगे : सईद

जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेगा। उसने गत शुक्रवार को पंजाब प्रांत के सियालटकोट...

भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जेहाद छेड़ेंगे : सईद
एजेंसीSat, 25 Jun 2016 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेगा। उसने गत शुक्रवार को पंजाब प्रांत के सियालटकोट में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हम अपनी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेंगे। अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डाॠलर का ईनाम रखा है। 

सईद ने दावा किया, कश्मीरियों का स्वतंत्रता आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ रहा है। दुख्तारने मिल्ल्त की प्रमुख असिया अंद्राबी ने मुझे बताया कि कश्मीर में अब स्थिति बदल गई है। 

सईद ने कहा, असिया बीबी ने मुझे टेलीफोन पर बताया कि कश्मीर में नया नेतृत्व सामने आया है। यह आजादी अभियान को नई गति देगा। सईद ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अमेरिका, ईरान एवं भारत के लिए अपनी विदेश नीति में बदलाव करे। उसने चीन पाकिस्तान आर्थिक परिपथ परियोजना के खिलाफ प्रत्येक षडयंत्र को विफल करने का संकल्प किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें