15 अगस्त को खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर मनोरंजन पार्क
दुनिया का सबसे विशाल इंडोर मनोरंजन पार्क 'आईएमजी वर्ल्ड ऑफ एडवेंचर' दुबई में 15 अगस्त को खुलेगा। इस पार्क में रोजाना 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह बात रविवार को पार्क के मुख्य...
दुनिया का सबसे विशाल इंडोर मनोरंजन पार्क 'आईएमजी वर्ल्ड ऑफ एडवेंचर' दुबई में 15 अगस्त को खुलेगा। इस पार्क में रोजाना 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह बात रविवार को पार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेनार्ड एफ. ओटो ने संवाददाताओं से कहा, 'पार्क 96 फीसदी तैयार है और यह 15 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें करीब 28 फुटबाॠल के मैदान समा सकते हैं।'
ओटो ने कहा कि एक अरब डॉलर से तैयार पार्क सोमवार से वैश्विक विपणन अभियान और टिकट बिक्री शुरू करने जा रहा है। पहले इसे 2014 के अंत तक खोलने की योजना थी।
दुबई में 2015 में 1.42 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक पहुंचे, जो साल-दर-साल आधार पर 7.5 फीसदी अधिक है। दुबई जब 2020 में छह महीने लंबा विश्व एक्सपो का आयोजन करेगा, तब देश ने 2.5 करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य रखा है।