फोटो गैलरी

Hindi Newsइटली भूकंप पर कार्टून बना विवादों में घिरा शार्ली एब्दो

इटली भूकंप पर कार्टून बना विवादों में घिरा शार्ली एब्दो

फ्रांस की विश्वविख्यात हास्य-व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो इटली में हाल ही में आए भीषण भूकंप पर बनाए गए अपने कार्टून को लेकर फिर से विवादों में है। पत्रिका में प्रकाशित कार्टून में इटली भूकंप में...

इटली भूकंप पर कार्टून बना विवादों में घिरा शार्ली एब्दो
एजेंसीSat, 03 Sep 2016 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस की विश्वविख्यात हास्य-व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो इटली में हाल ही में आए भीषण भूकंप पर बनाए गए अपने कार्टून को लेकर फिर से विवादों में है। पत्रिका में प्रकाशित कार्टून में इटली भूकंप में पीड़ितों को ‘पास्ता’ की तरह प्रदर्शित किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर अलाचोना हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित यह कार्टून इटली के अमाट्रिशे शहर की दयनीय दशा पर एक व्यंग्य है। इसमें ‘भूकंप-इतालवी शैली में’ शीर्षक से एक कार्टून प्रकाशित किया गया है, जिसमें भूकंप में घायल पुरुष और महिलाओं को ब्रेड की शक्ल में बने रबर के बीच दबा हुआ दिखाया गया है। उनके पैर बाहर लटके दिखाई दे रहे हैं। इसके नजदीक कुछ लोग खड़े हैं। इन सबको पास्ता के अलग अलग व्यंजन के नाम दिए गए हैं। इस कार्टून में गंभीर रूप से जख्मी खून से लथपथ एक व्यक्ति के लिए लिखा है ‘टोमैटो सूप के साथ पास्ता’। पिछले हफ्ते इटली में 6.2 की तीव्रता के भूकंप में 180 लोगों की मौत हो गई और जानमाल का काफी नुकसान हुआ था। सबसे अधिक तबाही अमाट्रिशे शहर में हुई थी। भूकंप से बुरी तरह प्रभावित इटली के अमाट्रिशे शहर के मेयर सर्जियो पिरोजी ने शार्ली एब्दो के इस कृत्य को शर्मनाक कहा है।

मालूम हो कि दो आतंकियों ने सात जनवरी 2015 को शार्ली एब्दो के दफ्तर पर हमला किया था। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने से नाराज थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें