फोटो गैलरी

Hindi Newsदुनिया की सबसे विवादित जेल ग्वांतानामो पर बराक ओबामा का बड़ा खुलासा

दुनिया की सबसे विवादित जेल ग्वांतानामो पर बराक ओबामा का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बात का पछतावा है कि अपने आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान वह ग्वांतानामो बे आतंकवादी हिरासत केंद्र को कांग्रेस द्वारा रूकावटें पैदा करने के कारण बंद नहीं कर सके। 55...

दुनिया की सबसे विवादित जेल ग्वांतानामो पर बराक ओबामा का बड़ा खुलासा
एजेंसीTue, 15 Nov 2016 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बात का पछतावा है कि अपने आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान वह ग्वांतानामो बे आतंकवादी हिरासत केंद्र को कांग्रेस द्वारा रूकावटें पैदा करने के कारण बंद नहीं कर सके। 55 वर्षीय ओबामा ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा ग्वांतानामो के बारे में, यह सच है कि कांग्रेस द्वारा हमारे सामने रूकावटें पैदा करने के कारण मैं उसे बंद नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा यह भी सच है कि हमने वहां संख्या बहुत ही कम कर दी है। वहां मुश्किल से 100 से भी कम लोग हैं। अगले दो माह में शायद कुछ अतिरिक्त स्थानांतरण भी किए जाएं। ओबामा ने कहा वहां बहुत ही खतरनाक लोगों का समूह है जिनके बारे में हमारे पास अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के दोषी होने का पुख्ता सबूत है। लेकिन सबूतों की प्रकति के कारण, कुछ मामलों में सबूतों से समक्षौता हो रहा है तो उन्हें सामान्य अनुच्छेद तीन के तहत अदालत में पेश करना बहुत मुश्किल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समूह हमेशा से अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती रहा है। राष्ट्रपति ने कहा मेरी दढ़ राय और प्राथमिकता रही है कि हमारे लिए ग्वांतानामो बे हिरासत केंद्र को बंद कर, उन्हें स्पष्ट रूप से अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य हिरासत केंद्र में भेजा जाए। हम इसे किफायती और सुरक्षित रूप से करते। ओबामा ने कहा कांग्रेस ने मुक्षसे असहमति जताई और मैंने वह किया जो निर्वाचित राष्ट्रपति करता है। बहरहाल, हम ऐसा करने के लिए लगातार विकल्प तलाशते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बात पर उन्हें बेहद गर्व है कि वह बिना किसी बड़े प्रकरण के, प्रशासन छोड़ रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा हमसे गलतियां हुईं, जिन्हें दुरूस्त किया गया लेकिन मैं इस प्रशासन के मानकों को बनाए रखूंगा और हमारा रिकॉर्ड नियमों तथा मानकों के पालन का रहा, अमेरिकी जनता पर भरोसा रखते हुए इस प्रशासन से स्वयं को अलग करूंगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें