फोटो गैलरी

Hindi Newsएंटोनियो गुटेरेस होंगे UN के अगले महासचिव, भारत ने किया स्वागत

एंटोनियो गुटेरेस होंगे UN के अगले महासचिव, भारत ने किया स्वागत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को चुने जाने का स्वागत किया है। वह बान की मून का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत...

एंटोनियो गुटेरेस होंगे UN के अगले महासचिव, भारत ने किया स्वागत
एजेंसीThu, 06 Oct 2016 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के रूप में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को चुने जाने का स्वागत किया है। वह बान की मून का स्थान लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, बधाई और शुभकामनाएं। भारत संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव एंटोनियो मैनुएल डी ओलिविएरा गुटेरेस का स्वागत करता है।

अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें गुटेरेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं। इस वर्ष जुलाई में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान गुटेरेस ने स्वराज से मुलाकात की थी।

लगभग 10 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन के प्रमुख रह चुके 67 वर्षीय गुटेरेस औपचारिक चुनाव से पहले सुरक्षा परिषद के चुनाव (स्ट्रॉ चुनाव) में सबसे प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं।

कुल 15 देशों की सुरक्षा परिषद के कल हुए छठे स्ट्रॉ चुनाव में गुटेरेस को 13 प्रोत्साहन मत मिले। वीटो का अधिकार रखने वाले पांच देशों में से किसी ने भी उनके खिलाफ मतदान नहीं किया, इससे संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में गुटेरेस का चुना जाना लगभग तय हो गया है।

बान विश्व की शीर्ष निकाय के आठवें महासचिव हैं। उन्होंने जनवरी 2007 में पदभार ग्रहण किया था और उनका दस वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त हो रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर गुटेरेस के चुने जाने के बाद इस पद पर किसी महिला के चुने जाने की उम्मीद खत्म हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें