फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन: इस्लाम विरोधी नफरत वाले अपराधों में इजाफा

लंदन: इस्लाम विरोधी नफरत वाले अपराधों में इजाफा

 लंदन में मुसलमानों के खिलाफ इस्लाम विरोधी घृणा से जुड़े अपराधों में पिछले एक साल के दौरान 70 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार इस साल जुलाई तक के आंकड़े दिखाते हैं कि बीते 12...

लंदन: इस्लाम विरोधी नफरत वाले अपराधों में इजाफा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Sep 2015 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

 लंदन में मुसलमानों के खिलाफ इस्लाम विरोधी घृणा से जुड़े अपराधों में पिछले एक साल के दौरान 70 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार इस साल जुलाई तक के आंकड़े दिखाते हैं कि बीते 12 महीने में इस्लाम विरोधी नफरत वाले अपराधों के 816 मामले  प्रकाश में आए जबकि इसके पहले के साल में यह संख्या 478 की थी।

    
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पुलिस ने इस्लाम विरोधी घृणा के अपराध को ऐसे अपराध के तौर पर परिभाषित किया है जो किसी के खिलाफ मुस्लिम होने के  कारण इरादतन अंजाम दिया जाता है। स्कॉटलैंड यार्ड के आंकड़ों में साइबर अपराध से लेकर मारपीट अथवा दूसरी तरह की हिंसा के मामले दिए गए हैं।
    
दक्षिणी लंदन के मेटारेन में इस तरह के मामलों में सबसे अधिक वद्धि देखी गई है। इस साल जुलाई तक मेटारेन में ऐसे 29 मामले दर्ज किए गए और  इसके पहले के साल की इसी अवधि में सिर्फ आठ मामले प्रकाश में आए थे।
    
घृणा अपराध विरोधी बल के प्रमुख कोमोडोर मैक चिश्ती ने कहा कि इसके कई कारण हैं कि मुस्लिम महिलाओं को पुरूषों से अधिक निशाना बनाया जा  रहा है। उनके पहनावे से इसका अंदाजा हो जाता है कि वे मुस्लिम हैं। वे अक्सर बच्चों के साथ होती हैं। ऐसे में बच्चों के साथ जा रही महिला को  निशाना बनाना किसी पुरूष को निशाना बनाने के मुकाबले आसान होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें