ISIS की बर्बरता, सीरियाई सैनिक को टैंक के नीचे कुचला
दुनिया में सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक 19 साल के सीरियाई सैनिक को युद्धक टैंक के नीचे कुचल कर मार...

दुनिया में सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक 19 साल के सीरियाई सैनिक को युद्धक टैंक के नीचे कुचल कर मार दिया गया।
नारंगी सूट पहने सैनिक को जबरन इस बात को कबूल कराया गया कि उसने जिहादियों के शवों पर टैंक चढ़ाया था। सफेद कपड़े में एक आतंकी वीडियो में कहता है कि सैनिक की सजा यह होगी कि उसे युद्घक टैंक के नीचे कुचल दिया जाए।
उस सीरियाई सैनिक का नाम फादी अम्मार जिदान है। वीडियो में उसके शव दिखाया गया है। आईएसआईएस ने 24 अक्टूबर को यह वीडियो जारी किया।
आईएसआईएस का कहना है कि जिस तरह से उसने उनके लोगों के साथ किया, वैसा ही उसके साथ भी हुआ है।
लेखक के बारे में
Adminलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



