फोटो गैलरी

Hindi Newsबोको हराम के आतंकियों ने 37 ग्रामीणों की हत्या की

बोको हराम के आतंकियों ने 37 ग्रामीणों की हत्या की

बोको हराम के आतंकवादियों ने नाईजीरिया के बोरनो प्रान्त की राजधानी मैदुगुरी के आसपास के पाँच गाँवों के 37 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को सेना के सूत्रों तथा स्थानीय ग्रामीण रक्षा...

बोको हराम के आतंकियों ने 37 ग्रामीणों की हत्या की
एजेंसीSat, 13 Jun 2015 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बोको हराम के आतंकवादियों ने नाईजीरिया के बोरनो प्रान्त की राजधानी मैदुगुरी के आसपास के पाँच गाँवों के 37 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को सेना के सूत्रों तथा स्थानीय ग्रामीण रक्षा समूह ने दी है।

इस्लामी आतंकवादी मोटर साइकिलों तथा चार पहिया गाड़ियों से गाँव में आये और उन्होंने ग्रामीणों के घरों पर गोली चलाना शुरू कर दिया आतंकवादियों ने घर छोड़कर भागने वालों को भी नहीं बख्शा और उनके ऊपर भी गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। यह घटना बुधवार की रात और गुरूवार को सबेरे हुई।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 37 व्यक्ति गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में मारे गये। अमनेस्टी इंटरनेशनल ने नाईजीरिया के बोकोहराम के इस हत्याकांड को इतिहास का सबसे बर्बर हत्याकांड बताया है।

ग्रामीण रक्षा समूह के नागरिक रक्षा कार्यबल के सदस्य मलूम इदरीस ने हत्याकांड की पुष्टि की है और कहा है कि जिन गाँवों में यह हत्या की गयी वह मैदुगुरी से 9० किलोमीटर दूर हैं। हत्याकांड के बाद राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने एक शिखर बैठक बुलायी जिसमें बोकोहराम का सामना करने के लिए संयुक्त सैनिक बल गठित करने पर विचार किया गया।

नाईजीरिया में बोकोहराम का गुट अब तक हजारों लोगों की हत्याएं कर चुका है। 6 वर्ष के सशस्त्र विद्रोह में 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। मैदुगुरी में पिछले सप्ताह बम विस्फोटों में 8० लोग मारे गये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें