फोटो गैलरी

Hindi Newsप्लूटोनियम को अमेरिका ले जाने के लिए जापान पहुंचे दो ब्रिटिश पोत

प्लूटोनियम को अमेरिका ले जाने के लिए जापान पहुंचे दो ब्रिटिश पोत

प्लूटोनियम की खेप अमेरिका ले जाने के उद्देश्य से दो ब्रिटिश पोत पूर्वी जापान पहुंच गए हैं। यह खेप इतनी बड़ी है कि इससे दर्जनों परमाणु बम बनाए जा सकते हैं। यह प्लूटोनियम द्विपक्षीय समझौते के तहत ले...

प्लूटोनियम को अमेरिका ले जाने के लिए जापान पहुंचे दो ब्रिटिश पोत
एजेंसीMon, 21 Mar 2016 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

प्लूटोनियम की खेप अमेरिका ले जाने के उद्देश्य से दो ब्रिटिश पोत पूर्वी जापान पहुंच गए हैं। यह खेप इतनी बड़ी है कि इससे दर्जनों परमाणु बम बनाए जा सकते हैं। यह प्लूटोनियम द्विपक्षीय समझौते के तहत ले जाया जा रहा है जिसे अमेरिका में संग्रहित किया जाना है।

क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों पोत सोमवार की सुबह तोक्यो के पूर्वोत्तर में स्थित तोकाई गांव के तट पर पहुंचे। जापान के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र जापान एटॉमिक एंड एनर्जी एजेन्सी का मुख्यालय तोकाई में ही है। प्लूटोनियम की खेप पोतों पर लादने में कई घंटे लगेंगे।

ब्रिटिश ध्वज वाले पोतों का संचालन पैसिफिक न्यूक्लियर ट्रांसपोर्ट लिमिटेड कर रहा है। दोनों पोतों के जरिये 331 किलोग्राम प्लूटोनियम अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्थित सरकारी प्रतिष्ठान में ले जाया जाएगा।

जापान के पास पड़ा विशाल प्लूटोनियम भंडार और बिजली उत्पादन के लिए ईंधन के पुन:चक्रण की उसकी महत्वाकांक्षा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें