फोटो गैलरी

Hindi Newsये हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, हाल ही में मनाया है जन्मदिन

ये हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, हाल ही में मनाया है जन्मदिन

वॉयलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है। वह नियमित चर्च जाती हैं और मांस और चिकन खाने से बचती हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां...

ये हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, हाल ही में मनाया है जन्मदिन
एजेंसीTue, 18 Apr 2017 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

वॉयलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है। वह नियमित चर्च जाती हैं और मांस और चिकन खाने से बचती हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया है।

इटली की इमा मोरानो की मौत के बाद वह सबसे ज्यादा जीने वाली व्यक्ति मानी जा रही हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। ब्राउन ने एपी को बताया कि वह अचंभित हैं लेकिन इतने लंबे समय तक जीने के लिए आभारी हैं।

ममता की मिसाल : बहन की मौत हुई तो अनाथ शावकों के लिए मां बनी शेरनी 

उन्होंने कहा, यह मुझे भगवान ने दिया है इसलिए मुझे लंबा जीवन स्वीकार करना है। जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप दुनिया के सबसे बूढ़े लोगों पर शोध करने वाला स्वयंसेवी शोधकर्ताओं का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क के मुताबिक विश्वसनीय जन्म दस्तावेज के साथ ब्राउन दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान हो सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें