फोटो गैलरी

Hindi Newsकटकमसांडी के गोविंदपुर गांव में विवाहिता का गला दबाकर हत्या

कटकमसांडी के गोविंदपुर गांव में विवाहिता का गला दबाकर हत्या

कटकमसांडी प्रखंड के हेदलाग गोविंदपुर गांव में विवाहिता प्रियंका देवी (25) की हत्या ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी। इस संबंध में लड़की के पिता भरत पांडेय ने पेलावल थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए...

कटकमसांडी के गोविंदपुर गांव में विवाहिता का गला दबाकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

कटकमसांडी प्रखंड के हेदलाग गोविंदपुर गांव में विवाहिता प्रियंका देवी (25) की हत्या ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी। इस संबंध में लड़की के पिता भरत पांडेय ने पेलावल थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जिसमें पति निवास पांडेय, ससुर विजय पांडेय, देबर विकास पांडेय और सास को आरोपी बनाया है।

बताया जाता है कि चतरा जिला के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत झरदाग गांव के भरत पांडेय की बेटी प्रियंका कुमारी की शादी वर्ष 2015 में कट कमसांडी प्रखंड के हेदलाग गोविंदपुर निवासी विजय पांडेय के पुत्र निवास पांडेय के साथ हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के समय दहेज में दो लाख रुपया नगद दिया था, दहेज का 80 हजार रुपया बाकी था। जिसे लेकर लड़का पक्षवाले लड़की को हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इस संबंध में कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। बावजूद लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे।

शुक्रवार की रात प्रियंका के पति सहित अन्य लोगों ने गला दबाकर मार दिया। लड़की के पिता ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 7 बजे मिली, तभी वह घर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, थानाप्रभारी विजय राय स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। पुलिस को देखते लड़का पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को लड़की पक्ष को सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें