फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा का सदस्यता अभियान शुरु

सपा का सदस्यता अभियान शुरु

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा है कि नया राज्य बनने के बाद सत्ता में रही सरकारों ने पहाड़ के विकास को दरकिनार कर राज्य निर्माण का मकसद पूरा नहीं किया। अब समाजवादी पार्टी ही राज्य...

सपा का सदस्यता अभियान शुरु
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 May 2017 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा है कि नया राज्य बनने के बाद सत्ता में रही सरकारों ने पहाड़ के विकास को दरकिनार कर राज्य निर्माण का मकसद पूरा नहीं किया। अब समाजवादी पार्टी ही राज्य निर्माण के मकसद और सपने को साकार करेगी। रावत गुरुवार को निकटवर्ती ग्राम सलेमपुर में आयोजित सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। समाजवाद को ही सच्चा राष्ट्रवाद बताते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ लेने वाले केवल अपना विकास कर रहे हैं और उत्तराखण्ड की चारधाम व्यवस्था दम तोड़ रही है। कहा कि धर्म और सम्प्रदाय को आधार बनाने से सरकारें नहीं चलती हैं। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसने यूपी को सर्वाधिक विकास कार्यों वाली सरकार दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश के लिए देवभूमि को आयुष प्रदेश, ऊर्जा प्रदेश तथा तीर्थाटन एवं धार्मिक यात्राओं का उत्तम प्रदेश केवल समाजवादी पार्टी ही बना सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 15 जून तक शहरों से लेकर गांव-गांव तक चलाया जा रहा है। उन्होंने संगठन को विस्तार देते हुए राव धन्नू को प्रदेश उपाध्यक्ष, काजी चांद को प्रदेश प्रवक्ता, सोनल प्रिंस को प्रदेश सचिव तथा हरिद्वार महानगर का प्रभारी एवं रामनरेश यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें