फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम की टीम ने हटाए अवैध होर्डिंग

नगर निगम की टीम ने हटाए अवैध होर्डिंग

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सिंहद्वार चौक से लेकर शंकराचार्य चौक तक हाइवे पर लगे अवैध होर्डिग्स को जेसीबी से हटवाया। नगर निगम क्षेत्र में अवैध...

नगर निगम की टीम ने हटाए अवैध होर्डिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 May 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सिंहद्वार चौक से लेकर शंकराचार्य चौक तक हाइवे पर लगे अवैध होर्डिग्स को जेसीबी से हटवाया। नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स की बाढ़ सी आ गई है। शहर के सभी व्यस्ततम चौराहे व सड़के अवैध होर्डिंगों से अटे पड़े हैं। शुक्रवार को नगर की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाइवे स्थित सिंहद्वार चौक से लेकर शंकराचार्य चौक तक सड़कों के एक ओर लगे अवैध होर्डिंग को जेसीबी से हटा दिया गया। टीम का नेतृत्व राजेन्द्र घाघट ने किया।टीम से पहले पहुंच गए अवैध होर्डिंग वालेनगर निगम की टीम जब अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने निकली। उससे पहले ही अवैध होर्डिंग लगाने वालों ने मौके पर पहुंचकर अपने होर्डिंग को उतारने का काम शुरू कर दिया था। यूनीपोल और पोल क्योस्क के लिए आज से ई टेंडरिंग शुरूनगर निगम क्षेत्र में लगने वाले यूनीपोल और पोल क्योस्क लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। नगर निगम क्षेत्र में करीब 126 यूनीपोल और 700 पोल क्योस्क को लगाने की इच्छुक कम्पनियों से 6 मई से ई टेंडरिंग के माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे। प्राप्त आवेदनों को नगर निगम में 29 मई को 3 बजे खोला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें