फोटो गैलरी

Hindi Newsलाखों रूपये हड़प कर कोल्हू स्वामी फरार

लाखों रूपये हड़प कर कोल्हू स्वामी फरार

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गढ़वाल ब्लाक में कोल्हू स्वामी गन्ना किसानों का लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गया। किसानों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार गढ़वाल ब्लाक में...

लाखों रूपये हड़प कर कोल्हू स्वामी फरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Jan 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गढ़वाल ब्लाक में कोल्हू स्वामी गन्ना किसानों का लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गया। किसानों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार गढ़वाल ब्लाक में किसान गजेंद्र सिंह की जमीन पर काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने गुड़ बनाने के लिए कोल्हू लगाया। कोल्हू लगाने वाले ने अपना पता आधार कार्ड के आधार पर चैती गांव, डिफेंस कालोनी बताया।

कोल्हू स्वामी ने मजदूरी के लिए कई श्रमिक भी रखे। कोल्हू में आसपास के किसानों ने अपना गन्ना दिया। किसानों का करीब पांच लाख रुपया कोल्हू स्वामी के पास बकाया हो गया। वहीं श्रमिकों ने भी डेढ़ लाख रुपये मजदूरी का लेना था। किसान जब कोल्हू स्वामी से अपने गन्ने का भुगतान मांगने गए तो वह फरार हो गया। आधार कार्ड के आधार पर जब उसके पते की जांच की गई तो वह भी फर्जी निकला। बताया गया कि वह यहां किराए के मकान पर रहता था। किसानों ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस को मिली। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें