फोटो गैलरी

Hindi Newsबस चलाने में मनमानी कर रहा रोडवेज

बस चलाने में मनमानी कर रहा रोडवेज

जंगलियागांव और मलुवाताल के ग्रामीणों ने परिवहन निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन निगम जंगलियागांव बस सेवा संचालित करने में मनमानी कर...

बस चलाने में मनमानी कर रहा रोडवेज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 08 Jan 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जंगलियागांव और मलुवाताल के ग्रामीणों ने परिवहन निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन निगम जंगलियागांव बस सेवा संचालित करने में मनमानी कर रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने जंगलियागांव-हल्द्वानी बस सेवा नियमित करने की मांग की है। प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि परिवहन विभाग आए दिन जंगलियागांव की बस सेवा बंद कर देता है। इससे जंगलियागांव, बूढ़ाधूरा, मलुवाताल समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल आने-जाने में परेशानी होती है। उन्हें निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। बस सेवा बंद होने से टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। उन्होंने परिवजन निगम से रोडवेज बस सेवा जल्द सुचारु करने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रधान राधा कुल्याल, पूर्व बीडीसी सदस्य रामपाल गंगोला, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बृजवासी, प्रेम कुल्याल, थपलिया-महरागांव प्रधान ललित महरा, बीडीसी सदस्य दीपा पडियार आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें