फोटो गैलरी

Hindi Newsबलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर स्वर्गपुरी पांडवखोली में बहेगी भक्ति की बयार

बलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर स्वर्गपुरी पांडवखोली में बहेगी भक्ति की बयार

ऐतिहासिक नगरी द्वाराहाट से लगी द्रोणागिरी की गगनचुंबी पर्वतमालाओं में स्थित स्वर्गपुरी पांडवखोली में भक्ति रस की बयार बहेगी। पांडवखोली के शिवविलीन महंत नागा बाबा बलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि 10...

बलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर स्वर्गपुरी पांडवखोली में बहेगी भक्ति की बयार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 21 Nov 2016 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक नगरी द्वाराहाट से लगी द्रोणागिरी की गगनचुंबी पर्वतमालाओं में स्थित स्वर्गपुरी पांडवखोली में भक्ति रस की बयार बहेगी। पांडवखोली के शिवविलीन महंत नागा बाबा बलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। पथ भ्रमण संघ की ओर से इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।8800 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्वर्गपुरी पांडवखोली बेहद रमणीक स्थल है।

प्रतिवर्ष मोक्षदा एकादशी के दिन महंत बलवंत गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर पथ भ्रमण संघ की ओर से आश्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संघ के अध्यक्ष हरीश साह ने बताया कि इस बार भी महंत बलवंत गिरी महाराज की 23वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर आश्रम में विभिन्न अनुष्ठानों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रॉक क्लाइंबिंग, बच्चों और महिला-पुरुष वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगेगा। पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें