फोटो गैलरी

Hindi News भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला

भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला

नगर में हो रही पेयजल समस्या से आक्रोशित भाजपा ने स्थानीय कांग्रेस विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक पर ठुलीगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को नगर...

 भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Nov 2016 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में हो रही पेयजल समस्या से आक्रोशित भाजपा ने स्थानीय कांग्रेस विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक पर ठुलीगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को नगर में हो रही पेयजल समस्या से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका चौक में एकत्र हुए। इस दौरान स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर ने कहा कि ठुलीगाड़ पेयजल योजना से सुचारू रूप से पानी आपूर्ति नहीं होने के बाद नगर में आए दिन पेयजल समस्या उत्पन्न हो रही है। कहा इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। सांसद प्रतिनिधि गोलू पाठक ने कहा कि लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं, और स्थानीय विधायक का इस और कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें