फोटो गैलरी

Hindi Newsअल्मोड़ा में जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला शुरू

अल्मोड़ा में जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला शुरू

भारतीय हिमालय क्षेत्र में जलवायु विज्ञान और अनुकूलन पर रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज और इंडियन हिमालय जलवायु अनुकूलन कार्यक्रम के तहत गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान...

अल्मोड़ा में जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Nov 2016 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हिमालय क्षेत्र में जलवायु विज्ञान और अनुकूलन पर रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज और इंडियन हिमालय जलवायु अनुकूलन कार्यक्रम के तहत गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कटारमल में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर जलवायु परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जलवायु परिवर्तन से आम जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति मीडिया कर्मियों को सशक्त रिपोर्टिंग करने की अपील की गई। इस दौरान कहा गया कि जलवायु परिवर्तन से आजीविका, फसलों, पानी की उपलब्धता और जैव विविधता के क्षेत्र में अनेक प्रभाव महसूस किया जा रहे हैं। इन बदलावों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस दौरान जलवायु परिवर्तन के तहत मीडिया में प्रयुक्त किए जाने वाले शब्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान ज्यादा बढ़ रहा है। इसके लिए ग्लोबल एजेन्डा तैयार किया जा सकता है। वहीं सीएमएस के चेयरमेन डा. एन भास्कर राव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्टिंग पत्रकारों के सामने चुनौती है। इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को जलवायु परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है। जिससे जनता को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की सही जानकारी मिल सके और इस दौरान वह सचेत हो सके। कार्यक्रम में यूकास्ट के महानिदेशक डा. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियर पिघल रहे हैं तो नदी में पानी ज्यादा आना चाहिए लेकिन पानी कहां जा रहा है यह वैज्ञानिकों को भी नहीं पता है। उन्होंने कहा कि पिछले 51 वर्ष के डाटा के अनुसार अल्मोड़ा का तापमान .46 डिग्री सेंटीग्रेट बढ़ गया है। वहीं वर्षा कम हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन से नई बीमारियां जीवों में पैदा हो रही हैं। इस दौरान डा. मुस्तफा अली खान ने कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक डा. आरएन झा ने भी विचार रखे।4 एएलएम 17अल्मोड़ा के जीबी पंत संस्थान में गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर शुरू हुई कार्यशाला में मौजूद मुख्य अतिथि।4 एएलएम 18

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें