फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो युवा संवाद में आएंगे केंद्रीय मंत्री : लटवाल

भाजयुमो युवा संवाद में आएंगे केंद्रीय मंत्री : लटवाल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा है कि संगठन युवा संवाद आयोजित करेगा। इसका इनपुट बनाकर केंद्र सरकार के अलावा राज्य के शीर्ष नेताओं को भेजा जाएगा। शनिवार को...

भाजयुमो युवा संवाद में आएंगे केंद्रीय मंत्री : लटवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा है कि संगठन युवा संवाद आयोजित करेगा। इसका इनपुट बनाकर केंद्र सरकार के अलावा राज्य के शीर्ष नेताओं को भेजा जाएगा। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका उद्देश्य होगा युवा राज्य में स्वयं के लिए क्या योजनाएं चाहते हैं? इसके लिए सीधे युवाओं से संवाद किया जाएगा। साथ ही संगठन ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर युवा अपनी राय दे सकते हैं।

बताया कि 10 जनवरी को देहरादून में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद 12 जनवरी को रुद्रपुर व 13 जनवरी को हल्द्वानी में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे। युवाओं की रायशुमारी कराकर इसका इनपुट बनाकर राज्य के शीर्ष नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। ताकि संगठन उसे अपने चुनावी एजेंडे मे शामिल कर युवा हित की योजनाओं को बना सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें