बैंक में कैश न होने से भड़के लोग, जाम किया हाइवे

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने आंदोलनकारियों की पेंशन नहीं आने के विरोध में गुरुवार से तहसील में धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर पेंशन खाते में नहीं डालने का आरोप लगाते हुए...

बैंक में कैश न होने से भड़के लोग, जाम किया हाइवे

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने आंदोलनकारियों की पेंशन नहीं आने के विरोध में गुरुवार से तहसील में धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर पेंशन खाते में नहीं डालने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना किया।

चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 6 माह बीतने के बाद भी आंदोलनकारियों के खाते में पेंशन नहीं डाली है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह आंदोलनकारियों को पेंशन देने के मामले में टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि 1 जून 2016 से राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन देना स्वीकार किया गया था और 6 माह पूरे हो चुके हैं और उनकी पेंशन आज तक खातों में नहीं पंहुची है। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। धरना देने वालों में भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, आनन्द भण्डारी, रमेश कोठारी, दिनेश जोशी, कैलाश जोशी, राकेश चन्द्र, नवीन चन्द, गीता पुनेठा, कौशल्या वाफिला, कलावती पाण्डेय, गंगा जोशी, हेमा अधिकारी, गंगा पाण्डेय, कलावती, हीरा जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।