फोटो गैलरी

Hindi Newsमुनस्यारी महोत्सव में कुमाऊंनी कलाकारों ने सजाई महफिल

मुनस्यारी महोत्सव में कुमाऊंनी कलाकारों ने सजाई महफिल

मुनस्यारी महोत्सव में देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोक कलाकारों ने महोत्सव में समां बाधा और दर्शकों ने सभी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि वन...

मुनस्यारी महोत्सव में कुमाऊंनी कलाकारों ने सजाई महफिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुनस्यारी महोत्सव में देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोक कलाकारों ने महोत्सव में समां बाधा और दर्शकों ने सभी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि वन विकास निगम अध्यक्ष हरीश धामी रहे। कुमाऊंनी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायकों की गायकी पर दर्शक थिरकने को मजबूर हुए। अन्य कार्यक्रमों का भी लोगों ने खूब आनन्द उठाया। महोत्सव में चित्र कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा और सुंदर चित्र बनाए। जिसके बाद तल्ला जोहार स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए। दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। शाम के कार्यक्रमों में जितेंद्र तोमक्याल और पुष्कर महर एण्ड पार्टी के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। वन विकास निगम अध्यक्ष धामी और ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र रावत ने भी कुमाऊंनी गानों का खूब आनन्द उठाया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश कोरंगा ने किया गया।जीतू तोमक्याल की गायकी पर थिरके धामीमुनस्यारी। महोत्सव में सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या मे जीतू तोमक्याल के तीले धारे लम्बी लटी सकरा का फुना गीत पर वन विकास निगम अध्यक्ष खुद को नहीं रोक पाए। वह इस गाने पर अपने स्थान से खड़े हो गए और थिरकने लगे। उन्हें देखकर दर्शक भी उत्साहित हो गए और गाने की धुन में थिरकने लगे। पर्यटक भी ले रहे हैं महोत्सव का आनंदमुनस्यारी। मुनस्यारी महोत्सव में लगी दुकानों में लोगों के लिए स्थानीय व्यंजनों, मडुवे की रोटी और तिमूर की चटनी की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी इन व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही महोत्सव के कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। माउंटेन बाइकिंग स्टाल पर बच्चों व पर्यटकों की रही भीड़मुनस्यारी। महोत्सव में सरकारी विभागों के विभिन्न स्टॉल लगे हैं। लेकिन वन विभाग के माउंटेन बाइकिंग स्टाल पर सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। स्टॉल पर स्कूली बच्चों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माउंटेन बाइकिंग के संबंध में जानकारियां ले रहे हैं। मुनस्यारी महोत्सव में हतकरघा और जड़ी बूटियों की बढ़ी मांग: मुनस्यारी महोत्सव में भीड़ बढ़ने के साथ स्थानीय उत्पादों की काफी बिक्री हो रही है। दुकानों से ऊनी और जड़ी बूटियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। कुछ समय से बैंक से पैसा मिलने के बाद अब लोग महोत्सव में खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। मुनस्यारी महोत्सव में स्थानीय ऊनी वस्त्र की काफी मांग है। पहले दिन में ही कुछ दुकानदारों का आधा सामान बिक चुका है। मुनस्यारी क्षेत्र में पाये जाने वाली जड़ी बूटी की भी खूब बिक्री हो रही है। स्थानीय महिलाओं की ओर से बनाए गए गर्म कपड़ों की दुकानों में लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही है। मेले में बढ़ रही भीड़ देखकर स्थानीय व्यापारियों के भी चेहरे खिले हैं। मेला अधिकारी व एसडीएम जेपी पाण्डेय ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय उत्पाद की मांग बढ़ी है। जिससे स्थानीय दुकानदारों को फायदा पहुंचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें