फोटो गैलरी

Hindi Newsपेयजल कर्मी आज से करेंगे कार्यबहिष्कार

पेयजल कर्मी आज से करेंगे कार्यबहिष्कार

पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिसंबर तक कार्यबहिष्कार और आठ से 11 दिसंबर तक कार्यालय में तालाबंदी का फैसला किया है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है...

पेयजल कर्मी आज से करेंगे कार्यबहिष्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिसंबर तक कार्यबहिष्कार और आठ से 11 दिसंबर तक कार्यालय में तालाबंदी का फैसला किया है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन ने वेतन और सेन्टेज की धनराशि के अंतर की प्रतिपूर्ति का शासनादेश लागू किया है। इसमें बोनस को भी सम्मलित किया गया है।

आरोप लगाया कि सरकार पेयजल निगम को वर्षों से दी जाने वाली सुविधाओं को धीरे धीरे समाप्त कर रही है। वर्तमान में बोनस का भुगतान केवल चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को ही किया जा रहा है। अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित किया जा रहा है। दूसरी ओर सेवानिवृत अधिकारियों को विभाग में पुनःनियुक्ति दी जा रही है। इससे अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। सरकार के इस रुख से कर्मचारी आक्रोशित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें