फोटो गैलरी

Hindi Newsचम्पावत में बच्चों ने निकाली ऊर्जा संरक्षण पर रैली

चम्पावत में बच्चों ने निकाली ऊर्जा संरक्षण पर रैली

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बुधवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गोरल चौड़ मैदान से स्टेशन तक रैली निकाली। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को ऊर्जा संरक्षण से बारे में बताया। ऊर्जा...

चम्पावत में बच्चों ने निकाली ऊर्जा संरक्षण पर रैली
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Dec 2016 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बुधवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गोरल चौड़ मैदान से स्टेशन तक रैली निकाली। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को ऊर्जा संरक्षण से बारे में बताया। ऊर्जा सरंक्षण कार्यक्रम उरेडा विभाग की ओर से कराया गया। इस मौके पर निबन्ध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबन्ध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज के अजय सिंह भंडारी प्रथम , राबाइंका की प्रियंका बिष्ट द्वितीय , तृतीय स्थान पर मार्डन इंटर कालेज की करिश्मा भट्ट रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में राइका बाराकोट के सचिन कुमार प्रथम, राबाइंका की निशा अंशारी द्वितीय, मार्डन इंटर कालेज के पीयूष जोशी तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में राइका बाराकोट की रेनू बोहरा प्रथम, राइका गिरीश पंगरिया द्वितीय और राइका सिप्टी के राकेश सिंह महर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताएं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट और डॉ सामश्रवा आर्य के संचालन में आयोजित हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।

उरेडा विभाग के परियोजना अधिकारी ओम कुमार ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरुकता पर विशेष बल देने को कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओें को आधे भी अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। इस मौके पर एम एम जंगपांगी, दिनेश चन्द्र सूंठा, दिवान सिंह बिष्ट, बलदेव जोशी, श्याम सिंह बोहरा, शंकर गिरी, बीना चौधरी, ममता गहतोड़ी, सुरेश आर्य, अशोक खर्कवाल, डीएन भट्ट, आशा पाण्डेय, केके उपाध्याय मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें