फोटो गैलरी

Hindi Newsअल्मोड़ा और रानीखेत में ठंड से लोग परेशान

अल्मोड़ा और रानीखेत में ठंड से लोग परेशान

अल्मोड़ा और रानीखेत में ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह के वक्त पाला गिरने एवं आसमान बादल छाने से गुरुवार को लोगों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ा, जबकि रानीखेत क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार...

अल्मोड़ा और रानीखेत में ठंड से लोग परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Jan 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा और रानीखेत में ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह के वक्त पाला गिरने एवं आसमान बादल छाने से गुरुवार को लोगों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ा, जबकि रानीखेत क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार की रात क्षेत्र में जमकर पाला गिरा। गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बर्फीली हवाएं चली। सर्द हवाओं के बीच तापमान में भारी गिरावट रहने से ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल किया है।

गुरुवार की प्रात: गुनगुनी धूप खिली लेकिन पूर्वाह्न बाद से आसमान धीरे-धीरे बादलों से पटता चला गया। सुबह से ही बर्फीली हवाएं तेजी से चलती रही, हाड़ कंपानी वाली ठंड के एहसास से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक जा पहुंचा। इससे पूर्व बुधवार की रात क्षेत्र में जमकर पाला गिरा, गुरुवार की सुबह तमाम स्थानों पर पाले की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। तापमान में भारी गिरावट आने से पूरा क्षेत्र जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के प्रकोप से लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा में पाला गिरने से काफी ठंड हुई। दिन में कई बार आसमान में बादल झाने से भी ठंड में बढ़ोत्तरी हुई। इधर भिकियासैंण में भी पाला गिरने से काफी ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचाव को लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें