फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसे 30 हजार लोग

पिथौरागढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसे 30 हजार लोग

नलों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को दूरदराज के प्राकृतिक जलस्त्रोतों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से नगर क्षेत्र की 30 हजार की आबादी प्रभावित...

पिथौरागढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसे 30 हजार लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Dec 2016 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नलों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को दूरदराज के प्राकृतिक जलस्त्रोतों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से नगर क्षेत्र की 30 हजार की आबादी प्रभावित रही। मंगलवार को नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। नगर के टकाना, पितरौटा, लिंक रोड, सिमलगैर, पुरानी बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक, धर्मशाला लाइन, भवानी गंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आया। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा।

दूरदराज क्षेत्रों से पानी की व्यवस्था करने के कारण लोगों का काफी समय बर्बाद हो गया। आए दिन होने वाली पानी की समस्या को लेकर लोगों में जल संस्थान के खिलाफ रोष व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय ने कहा कि आए दिन टकाना, लिंक रोड सहित अन्य क्षेत्रों में पानी नहीं आता। आए दिन हो रही पानी की किल्लत के बावजूद जलसंस्थान समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। वहीं सीयूमो के प्रदेश सचिव राकेश वर्मा ने भी जलसंस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें