फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़ की सड़कों में फैले कूड़े ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

पिथौरागढ़ की सड़कों में फैले कूड़े ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

नगर की सड़कों को कूड़ा मुक्त बनाने के डीएम के आदेशों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की सड़कों में गदंगी की गंभीर समस्या के बाद डीएम डॉ रंजीत...

पिथौरागढ़ की सड़कों में फैले कूड़े ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की सड़कों को कूड़ा मुक्त बनाने के डीएम के आदेशों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की सड़कों में गदंगी की गंभीर समस्या के बाद डीएम डॉ रंजीत सिन्हा ने 29 नवंबर को समीक्षा बैठक कर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कूड़ा निस्तारण के लिए कड़े आदेश दिए थे।डीएम ने 24 घंटे में नगर की सड़कों से कूड़ा हटाने को कहा था। इसके बावजूद नगर की सड़कों से कूड़ा समय पर नहीं उठ पा रहा है। शुक्रवार को नगर के टकाना, चिमस्यानौला के साथ कई क्षेत्र की सड़कों में दिन के 12 बजे तक कूड़ा नहीं उठ पाया था। नगर की सड़कों में कूड़ की गंभीर समस्या के कारण लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें