फोटो गैलरी

Hindi Newsश्मशान भूमि के विरोध में किया प्रदर्शन

श्मशान भूमि के विरोध में किया प्रदर्शन

सुखराली चंदननगर वासियों ने प्रस्तावित श्मशान भूमि को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नागरिकों ने उपायुक्त एवं निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग किया कि उनके श्मशान की जगह नहीं बदली जाए,...

श्मशान भूमि के विरोध में किया प्रदर्शन
Thu, 08 Jun 2017 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। वरिष्ठ संवाददाता

सुखराली चंदननगर वासियों ने प्रस्तावित श्मशान भूमि को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नागरिकों ने उपायुक्त एवं निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें श्मशान अलग से बनाने की बजाय चंदन नगर स्थित श्मशान घाट में ही स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक अभी तक उनके गांव की श्मशान भूमि हाइवे पर थी। लेकिन हाईवे पर फ्लाईओवर, अंडरपास निर्माण को लेकर इसकी जगह बदलनी पड़ रही है।

सुखराली निवासी मनोज शर्मा के मुताबिक हर गांव की अपनी श्मशान भूमि होती है। वह गांव के अंदर ही होती है। इसलिए यदि श्मशान भूमि को हटाना ही है तो उनके गांव में ही कोई जगह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन चंदन नगर में उनकी श्मशान भूमि स्थानांतरित करना चाहता है, जबकि नागरिकों की मांग है कि इसे अलग रखने की बजाय मौजूदा श्मशान भूमि का विस्तार किया जाए। चंदन नगर के लोग भी अलग श्मशान भूमि का विरोध कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस श्मशान भूमि का मुद्दा बीते आठ महीने से चल रहा है। श्मशान भूमि को लेकर क्षेत्रीय विधायक उमेश अग्रवाल एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी पिछले दिन अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। इसमें कहा था कि शहर के विकास को देखते हुए श्मशान भूमि को हटाना जरूरी है।लेकिन नई श्मशान भूमि स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें