फोटो गैलरी

Hindi Newsसफाई कर्मचारियों एक दिन की भूख हड़ताल की

सफाई कर्मचारियों एक दिन की भूख हड़ताल की

सोहना। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिन की भूख हड़ताल बैठे। इसके बाद भी भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं आया। सफाई कर्मचारी कच्चे...

सफाई कर्मचारियों एक दिन की भूख हड़ताल की
Tue, 23 May 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सोहना। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिन की भूख हड़ताल की। वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सातवां वेतन आयोग लागू करने, जरूरत के उपकरण उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शाखा के प्रधान राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार ने कहा कि संघर्ष के बिना कोई मांग पूरी नहीं होती है। सरकार सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे रही है। सफाई कर्मचारी उपकरण न होने से कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कच्चे कर्मचारी पक्के कर्मचारी के समान काम कर रहे हैं, लेकिन उनका वेतन कई गुणा कम है। शाखा प्रधान ने कहा कि उनका यह संघर्ष चलता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें