फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइबर सिटी में 24 घंटे बद रहे सीएनजी स्टेशन

साइबर सिटी में 24 घंटे बद रहे सीएनजी स्टेशन

मरम्मत कार्य के लिए गेल ने बंद की आपूर्ति गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता पाइप लाइन में खराबी आने से साइबर सिटी में करीब 24 घंटे सीएनजी स्टेशन बंद रहे। शनिवार शाम 3 बजे सीएनजी आपूर्ति बंद कर दी गई थी...

साइबर सिटी में 24 घंटे बद रहे सीएनजी स्टेशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मरम्मत कार्य के लिए गेल ने बंद की आपूर्ति

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

पाइप लाइन में खराबी आने से साइबर सिटी में करीब 24 घंटे सीएनजी स्टेशन बंद रहे। शनिवार शाम 3 बजे सीएनजी आपूर्ति बंद कर दी गई थी जो कि रविवार को शाम करीब 3 बजे शुरू हो पायी। इसके कारण सीएनजी वाहन चालकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

गेल इंड़िया लिमिटेड ने शनिवार को सीएनजी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इस दौरान इफको चौक के पास आपूर्ति पाइप लाइन में खराबी को दूर किया गया। इसमें करीब 24 घंटे का वक्त लग गया। जिसके बाद रविवार शाम 3 बजे के करीब ही सीएनजी आपूर्ति शुरू हो पायी। हरियाणा सिटी गैस के अधिकारी विकास सहरावत ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण स्टेशन बंद रखने पड़े। काम में वक्त लगने के कारण सीएनजी स्टेशनों पर बड़ी संख्या वाहनों को वापस जाना पड़ा। दूसरी तरफ सीएनजी स्टेंशनों के बंद रहने के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएनजी वाहनों चालकों के मुताबिक उन्हें गाड़िया पेंट्रोल से चलानी पड़ी या फिर दिल्ली जाकर सीएनजी भरानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत सीएनजी ऑटो चालकों को रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें