नो कैश से सिद्धार्थनगर में बिगड़े हालात, सड़क जाम

नोटबंदी के 37 दिन बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। गुरुवार को डुमरियागंज में बैंक पर नो कैश का बोर्ड देख लोग उग्र हो गए। कस्बे में ही डुमरियांगज-इटवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना...

नो कैश से सिद्धार्थनगर में बिगड़े हालात, सड़क जाम

नोटबंदी के 37 दिन बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। गुरुवार को डुमरियागंज में बैंक पर नो कैश का बोर्ड देख लोग उग्र हो गए। कस्बे में ही डुमरियांगज-इटवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। गुरुवार को कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ठंड की प्रवाह किए बगैर लोग भोर से ही लाइन लगाकर खड़े थे। जब बैंक खुला तो एटीएम पर कर्मियों ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया।

इस पर लोग उग्र हो गए और इटवा-डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।