फोटो गैलरी

Hindi Newsठेकेदार ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

ठेकेदार ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

ट्रांस हिंडन। संवाददाता। भोवापुर में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके से पुलिस को कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला...

ठेकेदार ने पंखे से लटकर की आत्महत्या
Fri, 02 Jun 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। भोवापुर में गुरुवार देर रात एक ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से बिहार के नालंदा निवासी वीरेंद्र यादव (32) भोवापुर में किराये पर कमरे लेकर रहते थे। वह डाबर कंपनी में ठेकेदार थे। पुलिस के मुताबिक एक साल से उनकी पत्नी गांव गई हुई है। एक माह पूर्व वह पत्नी से मिलकर वापस लौटे थे। गुरुवार रात नौ बजे वह ड्यूटी से आए और कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं पर पड़ोसियों को शक हुआ। कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो वीरेंद्र रस्सी के सहारे पंखे के हुक पर लटके हुए थे। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें